32.9 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

साल 2020 में सिर्फ कोरोना पर ही रहा फोकस, हजारों की मौत लेकिन सिस्टम में सुधार भी, अब 2021 से है उम्मीद

मुसीबतों का साल 2020 अलविदा होने वाला है। कोरोना संक्रमण की दस्तक और फिर महामारी के फैलाव ने पूरा साल दिल्ली वालों को परेशान कर दिया। अब लोगों को नए साल में सबसे बड़ी और पहली उम्मीद कोरोना मुक्त दिल्ली से है।

हर कोई टीका आने का इंतजार कर रहा है। लोगों का मानना है कि टीका लगने के बाद वह वापस अपने पुराने जीवन में लौटना चाहते हैं। वहीं सरकार ने भी लोगों की इस उम्मीद को पूरा करने की तैयारी कर ली है। 

दिल्ली में पहले चरण के तहत 60 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण होगा। इतना ही नहीं नए साल में लोगों को कई अहम स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलने जा रही हैं। मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल और नए बिस्तरों की सौगात मिलने वाली है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी वर्ष 2021 में दिल्ली की दो करोड़ आबादी को मिल सकता है। इसके लिए विभागीय स्तर पर लंबे समय से तैयारियां चल रही हैं। 

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here