29.1 C
New Delhi
Sunday, May 5, 2024

भारत की बेटियों ने किया कमाल, फाइनल में जापान को हराकर जीता गोल्ड

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब जीत लिया। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को 4-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले, शनिवार को देश की बेटियों ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एकतरफा फाइनल मुकाबले में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया. भारतीय टीम ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है. 

भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे. संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए. 

रविवार को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया. जीत के बाद हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर एलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे. इसके साथ ही सहयोगी स्टाफ के हरेक सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here