26.1 C
New Delhi
Friday, September 20, 2024

Weather Today: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Updates Today: एक नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा 22 फरवरी की शाम तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है. इसके चलते इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना 


अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 से 24 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है. वहीं 22 और 23 फरवरी को पहाड़ियों पर छिटपुट भारी बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है. 

दिल्ली के मौसम की जानकारी


मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज (मंगलवार) से दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में आज (22 फरवरी) न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल  


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है.  मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है. शिमला में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली10.026.0
श्रीनगर2.06.0
अहमदाबाद16.034.0
भोपाल14.030.0
चंडीगढ़10.024.0
देहरादून8.023.0
जयपुर14.029.0
शिमला 6.012.0
मुंबई 19.034.0
लखनऊ11.028.0
गाजियाबाद10.020.0
जम्मू11.018.0
लेह-10.01.0
पटना12.027.0

जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?


जम्मू कश्मीर की बात की जाए तो जम्मू का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां बारिश की संभावना है. वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. श्रीनगर की बात की जाये तो आज यहां बारिश की संभावना है. यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें – पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में सेना भेजने का आदेश दिया, दो गणतंत्रों को मान्यता दी

- Advertisement -
SourceAajtak

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here