22.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

रनिंग और कॉर्डियो एक्सरसाइज जिनसे तेजी से घटेगा वज़न!

फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो अपने बिजी शड्यूल में से कुछ वक्त अपनी बॉडी के लिए जरूर निकालें, जिसमें आपकी बॉडी सक्रिय रह सके। बॉडी को फिट रखने के लिए सबसे बेस्ट समय सुबह का है जब आप कुछ एक्सरसाइज करके अपने बॉडी फैट्स को बर्न कर सकते हैं। आपके पास जिम जाने का समय नहीं तो आप घर में ही कुछ कॉर्डियो एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख सकते हैं। कॉर्डियो एक्सरसाइज इतनी ज्यादा असरदार है जो आपका तेजी से वजन कम कर सकती हैं, साथ ही आपके दिल की भी हिफाजत करती हैं। इतना ही नहीं ये एक्सरसाइज आपके रक्त परिसंचरण में भी सुधार करती हैं। ये कॉर्डियो एक्सरसाइज आप घर में ही बिना किसी जिम इक्विपमेंट के कर सकते है। आइए जानते है कि आप वजन कम करने के लिए किन-किन एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

दौड़ना: 

हर रोज मध्यम गति से दौड़ना कैलोरी और फैट बर्न करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। अगर आप ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं, तो पहले से ही एक निश्चित समय और दूरी सेट कर लें। दौड़ने से आपका एक्स्ट्रा बॉडी फैट बहुत तेजी से घटेगा। दौड़ने के लिए जरूरी नहीं कि आप तेज ही दौड़े आप अपने स्टेमिना के मुताबित दौड़ सकते है।

रस्सी कूदने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। ये एक्सरसाइज पैरों के साथ ही कंधे भी मजबूत करती है। वजन घटाने के लिए रस्सी कूदना बेस्ट कॉर्डियो एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को आप किसी समय भी कर सकते हैं। रस्सी कूदते समय स्पीड का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। एक मिनट में जितना संभव हो, उतनी तेजी से रस्सी कूदें और फिर 20-30 सेकेंड आराम करें।

सीढ़ी चढ़ना बेस्ट कॉर्डियो:

फैट और कैलोरी बर्न करने के लिए सीढ़ी चढ़ना बेस्ट एक्सरसाइज है। अगर आप भी सीढ़ी चढ़ने से परहेज करते है तो सबसे पहले अपनी इस आदत को बदल लें। तेजी से वजन कम करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ना बेहद बढ़िया एक्सरसाइज है। सीढ़ी चढ़ते समय मांसपेशियों का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। इससे पैर मजबूत होते हैं और शरीर पर जमा फैट घटता है। कम समय में वजन घटाने के लिए हर दिन 10 से 15 बार सीढ़ियों पर उतरना और चढ़ना चाहिए।

साइकिल चलाना:

साइकिल को अगर मॉडरेट गति से ही चलाएं तो भी एक घंटे में 675 कैलोरी बर्न हो सकती है। तेजी से वजन घटाने के लिए साइकिल एक बेहतर विकल्प है। कुछ मिनटों तक हाई इंटेंसिटी में साइकिल चलाएं,फिर कुछ मिनट तक धीमी गति से। इससे आपका बॉडी फैट तेजी से कम होगा।

स्विमिंग:

वजन को कंट्रोल करने के लिए तैरना पूरी बॉडी के लिए बेस्ट वर्कआउट है। तैरने से बॉडी पर अधिक गुरुत्वाकर्षण बल लगता है जिसके कारण मांसपेशियों को एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है। एक मिनट तक तेजी से स्विमिंग करने से 14 कैलोरी बर्न होती है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो स्विमिंग करें। 

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here