34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

Himachal Weather Update: प्रदेश में गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना, आंधी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में माौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है।  आगामी तीन से चार घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा तूफान चलने का भी अलर्ट है। कुल्लू जिला में तूफान से पेड खंभे पर गिर गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, उना, हमीरपुर व चंबा के लिए अलर्ट जारी किया है। 

शुक्रवार को चंबा सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। शिमला सहित कई अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों के छाए रहने के कारण अधिकतम मापमान में करीब एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश के दस स्थानों का अधिकतम तापमान तीस डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 39.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। लेकिन अब कुछ दिन गर्मी से मामूली राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के केलंग स्थित मुख्यालय में अभी एक डिग्री तापमान चल रहा है, जबकि किन्नौर के कल्पा में पांच डिग्री न्यूनतम तापमान है। मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी को देखते हुए आगामी दिनों में मैदानी इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिली है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here