30.1 C
New Delhi
Friday, September 20, 2024

पश्चिमी हवाओं ने मौसम का मिजाज, अभी बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। दोपहर एक बजे के बाद से दक्षिण से दक्षिण पश्चिम की तरफ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में वृद्धि के आसार हैं। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

अधिकतम तापमान स्थिर, एक डिग्री बढ़ा रात का तापमान

पिछले चौबीस घंटे से दिन का अधिकतम तापमान स्थिर है। हालांकि रात के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बावजूद इसके रात का तापमान औसत से करीब चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि वायुमंडल का ऊपरी हिस्सा ठंडा होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

मंगलवार दोपहर तक पुरुवा हवाएं चलने से तापमान में वृद्धि होगी। इसके चलते आने वाले दिन गर्म होंगे। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें करीब पखवारे भर से पंखा चलाकर सो रहे लोगों इन दिनों सुबह के समय हल्की ठंड का आभास हो रहा है।

सोमवार को कैसा रहा मौसम

सोमवार का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि पश्चिम की तरफ ऊपरी वायुमंडल ठंडा हुआ है। हवा भी अभी तक पश्चिम की तरफ से बह रही थी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here