27.1 C
New Delhi
Thursday, September 19, 2024

न्यू ईयर 2022 में क्या रहेगी शनि की चाल? किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती तो किन पर ढैय्या, सबकुछ जानिए यहां

Shani Gochar 2022: नए साल की शुरुआत में शनि मकर राशि में विराजमान रहेंगे और 29 अप्रैल 2022 को अपनी राशि बदलेंगे। शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। 5 जून 2022 में शनि वक्री हो जायेंगे और अपनी उल्टी चाल चलते हुए अपनी पिछली राशि मकर में फिर से गोचर करने लगेंगे। 17 जनवरी तक शनि इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए 2022 में किन राशियों पर रहेगी शनि ढैय्या तो किन पर शनि साढ़ साती।

शनि साढ़े साती 2022: साल की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। फिर 29 अप्रैल को जब शनि अपनी राशि बदलेंगे तो धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी वहीं मीन राशि वालों पर ये महादशा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मकर और कुंभ वालों पर भी शनि साढ़े साती रहेगी। इसके बाद 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी 2023 तक शनि मकर राशि में गोचर रहेंगे। ऐसा होगा शनि के वक्री होने के कारण। इस अवधि में मीन वालों को शनि साढ़े साती से राहत मिल जाएगी। लेकिन धनु वाले फिर से शनि की दशा की चपेट में आ जायेंगे।

शनि ढैय्या 2022: साल की शुरुआत से लेकर 29 अप्रैल तक मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। फिर 29 अप्रैल को शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे तो कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। इस दौरान मिथुन और तुला वाले इससे मुक्त हो जायेंगे। फिर 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक शनि के मकर राशि में दोबारा से गोचर करने के कारण मिथुन और तुला वाले फिर से शनि की ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे। इस दौरान कर्क और वृश्चिक वालों को कुछ समय के लिए शनि ढैय्या से राहत मिल जाएगी।

Read also :- Astrology 2022: साल 2022 में इन राशियों का भाग्य नहीं देगा साथ, करना पड़ेगा संकट का सामना

- Advertisement -
SourceJansatta

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here