31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 27, 2024

मुंबई-हटिया स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 442 श्रमिक, 53 मिले कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से हटिया गुरुवार को पहुंची स्पेशल ट्रेन से 1500 यात्री चले थे। हटिया रेलवे स्टेशन पर 442 यात्री उतारे गए। इनकी कोरोना जांच कराई गई। इनमें से 53 यात्री कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जो यात्री कोरोना पाजिटिव निकले हैं, उनको खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमित लोगों को एंबुलेंस के जरिए वहां ले जाया गया।

मुंबई से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हटिया के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 01127 को गुरुवार की सुबह 3:45 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचना था। लेकिन यह ट्रेन 4 घंटा 45 मिनट लेट हो गई। ट्रेन सुबह 8:30 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में मुंबई से 15 लोग सवार हुए थे। रांची रेलवे स्टेशन पर 445 लोग पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। सभी श्रमिकों की एक-एक कर जांच कराई गई और इसके बाद जो निगेटिव पाए गए उन्हें बाहर भेजा गया।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here