35.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

क्या दिन में 10 हज़ार कदम चलना काफी होता है? जानें आपके लिए क्या सही है

रोज़ाना या कम से कम हफ्ते में 4 दिन व्यायाम करना हमारे लिए कितना फायदेमंद हो सकता है, यह हम सब जानते हैं। हम में से ज़्यादातर लोग अपने व्यस्त जीवन से भी वर्कआउट के लिए कुछ समय ज़रूर निकाल लेते हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से हमारा व्यायाम छूट गया है, जिम बंद हैं और अब पार्क भी बंद हैं। हालांकि, इसके बावजूद आप घर के आसपास या घर के अंदर ही चल सकते हैं। सिर्फ कुछ चल लेने से ही आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंच सकता है।

चलना एक बेहद आसान एक्सरसाइज़ है और आपको कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोज़ाना कम से कम 10 हज़ार चलने की सलाह देते हैं।

चलने के फायदे

चलने के लिए आपको किसी ख़ास ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं होती। थोड़ी तैयारी और कुछ एहतियात बरतें, तो इससे बेहतर ऐरोबिक एक्सरसाइज़ कोई है ही नहीं। न तो इसमें कोई पैसा ख़र्च होता है, और आप इसे किसी भी समय कर सकते हैं।

मयो क्लिनिक के मुताबिक, अगर रोज़ाना कुछ समय चला जाए तो आप इन आम बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं:

• दिल की बीमारी

• मोटापा

• डायबिटीज़

• हाई ब्लड प्रेशर

• अवसाद

कितना समय चलना चाहिए?

मयो क्लिनिक एक्सपर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति को हफ्ते में 150 मिनट चलना चाहिए, जिसमें मध्यम इंटेनसिटी की एक्सरसाइज़ जैसे की ब्रिस्क वॉकिंग शामिल है। धीरे-धीरे कर अपना समय बढ़ाते रहें। आप हफ्ते में 5 दिन 30 मिनट के लिए चलें, या फिर दिन में कई बार 10 मिनट के लिए चलें। वहीं, हारवर्ड न्यूज़लेटर के हिसाब से सेहतमंद रहने के लिए हर व्यक्ति को रोज़ाना 30-45 मिनट वॉक करना चाहिए।

दिन में कितने कदम चलना चाहिए?

शोधकर्ताओं ने पाया कि चलने से हृदय संबंधी घटनाओं में 31% की कमी से मृत्यु का जोखिम 32% तक कम हो जाता है। आपको रोज़ाना कम से कम 10 हज़ार कदम चलना चाहिए। जो लोग रोज़ाना 10 हज़ार या उससे ज़्यादा कदम चलते हैं, उनमें कई तरह की बीमारियां का जोखिम कम हो जाता है।

कितना तेज़ चलना चाहिए?

एक मिनट में 80 कदम, एक इत्मीनान वाली गति मानी जाती है, वहीं, एक मिनट में 100 कदम, मध्यम गति और एक मिनट में 120 कदम, तेज़ गति होती है। अगर आप तेज़ चलने से जल्दी थक जाते हैं, तो ऐसे में ब्रिस्क वॉक सबसे अच्छा है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here