34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

जालंधर में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए थे बादल

जालंधर मे शनिवार दाेपहर काे हुई बारिश ने माैसम का मिजाज बदल दिया। इससे पहले सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए थे। आसमान में घने बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ था। दोपहर को हुआ तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। वहीं एक ही दिन की राहत के बाद रविवार को फिर से बारिश की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 48 घंटे घंटों को लेकर दिए गए हैं। पिछले सप्ताह के शुरुआत से लेकर मानसून अपने यौवन पर है। इस बीच बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट हो गई थी। वहीं वीरवार को कुछ समय के लिए निकली धूप से 24 घंटे पहले 27 डिग्री चल रहा। तापमान लुढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी तापमान में इजाफे का दौर यथावत रहा। इस दौरान हवा में 96 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। वही दिन भर अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि रविवार के बाद से लेकर कई दिनों तक सावन की फुहार लोगों को गर्मी तथा लू से राहत देगी। इस कारण फिर से तापमान में गिरावट का सिलसला जारी रहेगा।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here