30.1 C
New Delhi
Friday, September 20, 2024

गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में बढ़ाेतरी से पारा होगा 40 के पार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से इन दिनों गर्मी और उमस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हवा की सामान्य से थोड़ी ही ज्यादा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उत्तर पश्चिमी हवा पर ब्रेक लग गया है। राजस्थान के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो रहा है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सोमवार से गर्मी पड़ने लगेगी। हल्की लू चलने की आशंका है। अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार में वर्षा के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ वर्षा संभव है। ओडिशा और मिजोरम में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दक्षिणी प्रायद्वीप में केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां संभव हैं। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की आशंका है। पश्चिम राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति आ सकती है। हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 37.4, न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 2.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 55 फीसद रिकॉर्ड हुआ।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here