वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह, 27 नक्षत्र और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों से जुड़े जातकों का अलग- अलग स्वभाव और व्यक्तित्व होता है। साथ ही ज्योतिष का ही एक पार्ट है अंकविज्ञान, जिसमें अंकों और नेम एस्ट्रोलॉजी का बहुत महत्व होता है। अंक विज्ञान के अनुसार हम नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति से जीवन से जुड़ी खास बातों को जान सकते हैं। जैसे किसी व्यक्ति का करियर, उसका नेचर, उसका वैवाहिक जीवन ये तमाम बातें पता लगाई जा सकती हैं।
आज हम बात करने जा रहे हैं S अक्षर के बारे में। जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने टैलेंट और अपनी पर्सनैलिटी से सामने वाले को अपना दीवना या यूं कहें अपना फैन बना लेतीं हैं। लड़के इनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
व्यक्तित्व होता है आकर्षित:
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जिन लड़कियों का नाम S अक्षर से शुरू होता है। ये अपनी बातचीत की शैली से सामने वाले को जल्दी ही आर्कषित कर लेती हैं। लड़के इनके दीवाने होते हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है जो लड़कों को इनकी तरफ खींचा चला आने पर मजबूर कर देता है।इनके लिए प्यार काफी अहमियत रखता है। ये जिस लड़के से प्यार करती हैं उसकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। इनका स्वभाव काफी केयरिंग और लविंग होता है। S नाम की लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा माना जाता है, ये कोई भी काम सोच समझकर करती हैं।
दिल की होती हैं साफ:
S नाम की लड़कियां काफी व्यवहारिक और बातूनी भी होती हैं। साथ ही ये काफी फ्रेंडली नेचर की होती हैं। ये अपने घर-परिवार को साथ लेकर चलती हैं। ये दिल की साफ होती हैं। ये जहां रहती हैं वहां प्रसिद्धि हासिल कर लेती हैं। ये अपने परिवार वालों से काफी प्यार करती हैं और उन्हें खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं और इन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है। हालांकि ये थोड़ी शक्की मिजाज की भी होती हैं। अपने लव पार्टनर पर नजर रखती हैं।
S नाम वालों की होती है कुंभ राशि:
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको मेहनती भी बनाते हैं। साथ ही ये दूरदर्शी होती हैं। समय से पहले ही किसी भी चीज को भांप लेती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। ये हर काम सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। ये अच्छी पत्नी साबित होती हैं। अपने पार्टनर के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये करियर में भी काफी अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। साथ ही ये ये अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझती हैं।
Read also :- इन 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों के लिए 2022 शुभ, करियर में शानदार सफलता मिलने की उम्मीद