34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

अप्रैल के तापमान की सबसे तेज गिरावट, सामान्य से 10 डिग्री लुढ़का पारा

हरियाणा में लगातार पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव दिख रहा है। इसका असर इतना है कि दिन और रात्रि का तापमान सामान्य से 9 से 10 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। हिसार में बीते शुक्रवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अगर शनिवार की बात करें तो रात्रि तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम होकर 13.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह इस अप्रैल माह में सबसे तेजी से होने वाली तापमान की गिरावट है।  

28 अप्रैल तक मौसम खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बने सर्कुलेशन सिस्टम के कारण ॉ 23 अप्रैल को उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर भरी तेज हवाएं व गरज चमक के साथ कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी। राज्य में मौसम 28 अप्रैल तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवाएँ चलने व दिन के तापमान में हल्की बढोतरी होने की संभावना है।

मौसम को लेकर किसान इन बातों का रखें ध्यान

किसानों को बदलते मौसम में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते फसलों की कटाई व कढाई जल्दी से जल्दी पूरी करें। गेहूं कढाई के बाद तूड़ी व भूसे को अवश्य ढकें। नरमा की बिजाई अच्छी प्रकार से खेत तैयार कर रिकमन्डेड बीटी किस्मों से विश्विद्यालय के कपास वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार करें। मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना को देखते हुए सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। इसके साथ ही मंडी में जाने पर मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करें। इसी प्रकार कृषि में प्रयोग होने वाले उपकरणों को भी सेनिटाइज करें।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here