34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

आगरा में धूप लगने लगी अब चुभ, जल्‍द हो सकती है बूंदाबांदी

आगरा में सोमवार सुबह से धूप तेज है और चुभने लगी है। लेकिन सुबह शाम हवा में कुछ ठंडक बरकरार रहने से कुछ राहत है। आज सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को भी आंधी और छिटपुट बौछार पड़ने की संभावना जाहिर की है।

सोमवार सुबह से ही सूरज के मिजाज तीखे हैं। तेज धूप के चलते सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.9 डिग्री मापा गया है। हालांकि ये तापमान सामान्‍य के करीब ही है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। इधर मौसम विभाग ने शाम को हवा ठंडी रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप परेशान करेगी। 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव होना संभावित है।

इससे पहले तेज धूप निकलने के बावजूद रविवार को तापमान सामान्य से कम 38.6 दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 21.6 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई। दोपहर में गर्म हवा चली, इससे तापमान बढ़ गया था। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here