27.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

अगले हफ्ते 40 पर जानेवाला है पारा, जून तक तपिश झेलने को रहें तैयार

भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग में इस सप्ताह राहत की उम्मीद नहीं है। अगले हफ्ते धूप का तेवर और बढ़ेगा और शहर का तापमान 40 पर पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। विभाग ने  अगले तीन महीने की संभावनाओं से जुड़ा अपडेट भी जारी किया है।

संभावना जताई गई है कि इस बार अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना कम है। इसके भी सामान्य से ऊपर जाने का अनुमान है। इससे साफ है कि इस बार अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी का सामना करना होगा।

मौसम विज्ञानी के अनुसार, इन दिनों उत्तर पूर्व में मौसम बदल गया है। तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात हो रहे हैं। अरब सागर के बादल पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिम असम होकर मिजोरम तक फैल गए हैं। बादलों के उस ओर चले जाने से झारखंड में नमी की कमी हो गई है और आबोहवा शुष्क हो गई है। मौसम शुष्क होने से हवा में धूल-कण मिल गए हैं। इस वजह से कभी-कभी वातावरण में धूल दिख रहे हैं।

पड़ोसियों से ज्यादा गर्म धनबाद, आगे भी रहेगा 

धनबाद जिला अपने पड़ोसी जिलों की तुलना में ज्यादा गर्म है। पूरे सप्ताह इस गर्माहट के बने रहने के आसार हैं। अगले सप्ताह भी धनबाद में ज्यादा गर्मी रहेगी। धनबाद से सटे पड़ोस के जिलों के आकड़े पर नजर डालें तो जामताड़ा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री है। सोमवार तक अधिकतम तापमान के 39 पर जाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 के आसपास ही बना रहेगा। गिरिडीह में भी 36 से 38 डिग्री अधिकतम तापमान 17-18के बीच न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। बोकारो जिले का न्यूनतम तापमान बुधवार को पूरे राज्य में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया जो 17.7 डिग्री रहा। सोमवार तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 से 19 के बीच रहेगा।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here