34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

अगले दो से तीन घंटे में होगी जोरदार बारिश, गिर सकता है ठनका; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड का मौसम लगातार बदल रहा है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम जिले में भी देखा जा रहा है। राज्य मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, मौसम बिगड़ने लगा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। गर्जन भी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

शहर में लगातार हो रही बारिश

जमशेदपुर शहर में बीते पांच दिनों से शाम के वक्त बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवा के साथ गर्जन भी होती है। ऐसे में लोगों को विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के अंदर शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। शहर में 10 मई तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here