34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

अब एक क्लिक पर मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी सारी जानकारी

अब लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित सारी जानकारियां एक क्लिक पर ही मिल जाएंगी। ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने वीरवार को वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट के माध्यम से सरकार का लक्ष्य आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित सभी उपयोगी जानकारी प्रदान करना है, जिससे की लोगों के लिए ई-वाहन खरीदना आसान हो जाएगा। ईवी वेबसाइट ‘ईवी.देल्ही.जीओवी.इन’ न केवल उपभोक्ताओं को बल्कि निर्माताओं, शिक्षाविदों और ईवी में रूचि रखने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रमुख सूचना संसाधन के रूप में कार्य करेगी।

वेबसाइट लांच के अवसर पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आधुनिकीकरण हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरेक्टिव और संसाधनपूर्ण प्लेटफॉर्म लोगों को प्रदान करना चाहती है। यह नई वेबसाइट संभावित ईवी उपभोक्ताओं को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, उपलब्ध चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सभी जानकारियां भी यहां मौजूद हैं। गहलोत ने कहा कि लोगों से मेरी अपील है कि वो एक बार जरूर इस वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट से शहर में वर्तमान में चल रहे सभी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी मिल सकेंगी। अभी दिल्ली में 170 स्थानों पर 377 चार्जिंग प्वाइंट हैं। दिल्ली में जिस तरह से चार्जिंग स्टेशन बढ़ रहे हैं, यह वेबसाइट रीयल-टाइम में उपयोगकर्ताओं को अपडेटेड जानकारी प्रदान करेगी। यह खरीददारों को बिना किसी परेशानी के सभी पंजीकृत ईवी मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगी। यहां विभिन्न ईवी मॉडल वेरिएंट की जानकारी मिल सकेगी। ई-वाहनों की कीमत, ब्रांड की जानकारी मिल सकेगी। इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के अनुभव यहां जान सकेंगे और विशेषज्ञों के सुझाव भी मिल सकेंगे। ईवी डैशबोर्ड पर दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री की अपडेटेड जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। बेवसाइट पर फीडबैक और शिकायत दर्ज की जा सकेगी। किसी भी शिकायत या रिक्वेस्ट की स्थिति यूजर्स को दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से ऑटोमेटेड ईमेल चला जाएगा।

Read also :- Delhivery IPO: बहुत जल्द आएगा डेल्हीवरी का आईपीओ, जानिए इस इश्यू के बारे में सबकुछ

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here