33.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

राहुल गांधी ने बताया- लाल चौक पर तिरंगा फहराना कैसे अलग था

कांग्रेस के महा अधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार को चीन से लेकर गौतम अडानी प्रकरण पर घेरा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यात्रा में हम शुरू में सिर्फ 125 थे, लेकिन, धीरे-धीरे संख्या हजारों से लाखों में बदल गई। कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि संसद में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भी लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। लगता है पीएम मेरी बात समझ नहीं पाए। यात्रा के वक्त कश्मीर तिरंगामय हो गया था।

रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महा अधिवेशन के आखिरी दिन अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस से हम सिर्फ 125 लोग थे, लेकिन धीरे-धीरे लाखों भारतीय हमारे साथ जुड़े और कुनबा बढ़ता गया। हम लाखों की संख्या में थे। इसका मतलब है कि यात्रा से हर भारतीय का दिल भी जुड़ा।

लाल चौक पर तिरंगा फहराना समझ नहीं पाए पीएम


राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब हम कश्मीर पहुंचे तो आतंक प्रभावित इलाकों अनंतनाग और पुलवामा में जवानों ने हमसे कहा कि 2000 से ज्यादा नहीं पहुंचेंगे। लेकिन, संख्या 40 हजार से ज्यादा थी। हजारों कश्मीरियों के साथ हमने लाल चौक पर तिरंगा फहराया। लेकिन, संसद में पीएम मोदी कहते हैं कि हमने भी तिरंगा फहराया था। लगता है पीएम मेरी बात समझ नहीं पाए। उन्होंने बीजेपी के 15 लोगों को लेकर लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। हममें और उनमें यही फर्क है कि यात्रा के दौरान हमने हजारों कश्मीरियों के साथ लाल चौक पर तिरंगा फहराया। 

अडानी और पीएम मोदी का रिश्ता


राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अडानी प्रकरण पर पीएम मोदी को घसीटा। राहुल कहते हैं, “हमने संसद में पूछा कि गौतम अडानी 609 नंबर से 2 नंबर पर कैसे आ गए। मैंने पीएम मोदी की गौतम अडानी के साथ फोटो दिखाई, पूछा-दोनों में रिश्ता क्या है? लेकिन, बीजेपी जवाब देने के बजाय गौतम अडानी को बचाने में लग गई।”

अडानी की कंपनी देश को नुकसान पहुंचा रही


राहुल गांधी ने कहा कि गौतम अडानी की कंपनी देश को नुकसान पहुंचा रही है। जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश के साथ बुरा किया। वैसे ही मैं अडानी की कंपनी के कर्मचारियों से कहना चाहता हूं कि उनकी कंपनी देश को नुकसान पहुंचा रही है। उनकी कंपनी को देश के रक्षा सौदे की डील मिल जाती है। 

ये भी पढ़े :एमएस धोनी की कप्तानी वाली CSK को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी बाहर

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here