Weather Forecast Today: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे न्यूनतम तापमान (North India Temperature) के बीच आज कई राज्यों में बारिश (Rainfall) की संभावना जताई गई है. बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में आज मौसम में बदलाव आ सकता है. यहां झमाझम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी, जिससे उन इलाकों में ठंड बढ़ेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिल्ली में कल से दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा. भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान साफ रहेगा और दिन के समय धूप खिली रहेगी.
उत्तराखंड के देहरादून में भी आज बादल छाए रह सकते हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी बादलों के छाए रहने का अनुमान है.
Weather Update Today
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 14.0 | 27.0 |
श्रीनगर | 1.0 | 8.0 |
अहमदाबाद | 18.0 | 35.0 |
भोपाल | 14.0 | 31.0 |
चंडीगढ़ | 16.0 | 24.0 |
देहरादून | 11.0 | 24.0 |
जयपुर | 15.0 | 27.0 |
शिमला | 7.0 | 16.0 |
मुंबई | 19.0 | 32.0 |
लखनऊ | 16.0 | 29.0 |
गाजियाबाद | 15.0 | 27.0 |
जम्मू | 12.0 | 18.0 |
लेह | -11.0 | 2.0 |
पटना | 14.0 | 28.0 |
मौसम विभाग की मानें तो जम्मू में आज भी बारिश जारी रहेगी. आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जम्मू में बारिश अगले कई दिनों तक होगी. उधर, लेह में कड़ाके की ठंड अब भी जारी रहेगी. लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आज बर्फबारी होने की उम्मीद है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दिन में धूप खिलेगी. लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बिहार में आज बारिश का अनुमान जताया गया है. पटना में आज तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पटना का आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां आज और कल बारिश होगी.
वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है. शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. शिमला में आज भी बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में 27 फरवरी तक बारिश जारी रहने की संभावना है.
बिहार, बंगाल समेत इन राज्यों में आज बारिश
आज देश के कई हिस्सों में बारिश होगी. skymetweather के अनुसार, आज बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़े – Bhabiji Ghar Par Hai को मिली नई अनीता भाभी, ‘ये है मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस ने मारी बाजी