34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

Aaj Ka Rashifal, 9 February 2022 : वृष, मिथुन और तुला राशि के जातक स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति रहें सचेत, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 9 February मीन : आज यात्रा से दूर रहने का प्रयास करें। रिश्तों में किसी से भी विवाद ना करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर भी नियन्त्रण रखें। व्यर्थ के कर्ज लेने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 9 February 2022: मेषः आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अति उत्साही होने से बचें। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृष : व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। सन्तान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।

कर्क : वाणी में शुचिता बनाए रखें। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा।

सिंह : व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या : पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। भवन के साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। व्यवसाय में समस्या आ सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला : आज अनचाही यात्रा से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे।

वृश्चिक : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मान-सम्मान से वृद्धि होगी।

धनु : धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य की समस्‍याएं हो सकती हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी।

मकर : आज पॉलिटिक्स में थोड़ा संघर्ष मिलेगा। जॉब के लिए बेहतर समय है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि से परेशान रहेंगे।

कुंभ : आज मन बहुत आध्यात्मिक रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी नये कारोबार में निवेश कर सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।

मीन : आज यात्रा से दूर रहने का प्रयास करें। रिश्तों में किसी से भी विवाद ना करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर भी नियन्त्रण रखें। व्यर्थ के कर्ज लेने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

यह भी पढ़ें – Karnataka Hijab Row: हिजाब विवाद पर आज हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई, तीन दिन तक बंद हुए स्कूल-कालेज

- Advertisement -
SourceJansatta

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here