34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित, जलजमाव से लोगों का जीना दूभर, कई जगह पेड़ गिरे, घंटों कटी रही बिजली

सोन तटीय डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम से आंधी के साथ हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। डेहरी रोहतास मार्ग के तार बंगला मोड़ व बडीहा के पास सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। भारी वारिश से सोन के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है।

शुक्रवार देर रात से छेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। कई जगह पेड़ गिर गए है। बडीहा गांव के पास एक पेड़ के गिरने से एक भैंस की मृत्यु हो गई। डेहरी व डालमियानगर के कई वार्डो में जल जमाव की स्थिति बन गई है। सड़को पर लोग नही निकल रहे है। मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा है।

वहीं रात एक बजे से विद्युत आपूर्ति ठप्प है। विद्युत विभाग के अनुसार तेज बारिश के कारण अब तक फाल्ट का पता नही चला है। बारिश थमने के बाद विद्युत फाल्ट को ठीक किया जाएगा। इधर, सोन नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सोन के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। नहरों में पानी की मात्रा कम की जा रही है। इन्द्रपुरी बराज पर अभी 40631 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
SourceJagran

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here