34.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

आज है महाअष्टमी व्रत, पढ़ें नवमी और दशमी तिथि और शुभ मुहूर्त की सही जानकारी

शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू हुए थे, जो कि 25 अक्टूबर से समाप्त होंगे। देवी मां के भक्तों को महाअष्टमी, महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस साल नवरात्रि पर कई तिथियों को लेकर भक्तों के बीच असमंजस है। ऐसे में भक्त तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर महाअष्टमी का व्रत कब और किस दिन रखना है। जानिए कब है महाअष्टमी, नवमी और दशमी-

महा अष्टमी कब है (Navratri 2020 Ashtami Puja) –

इस साल महाअष्टमी 24 अक्टूबर (शनिवार) यानी आज है। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार, जो लोग पहला और आखिरी नवरात्रि व्रत रखते हैं, उन्हें अष्टमी व्रत 24 अक्टूबर को रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 24 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखना उत्तम है। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है।

महानवमी कब है (Navratri 2020 Navami Puja)-

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी तिथि 25 अक्टूबर (रविवार) को पड़ रही है। इसके बाद शाम को दशमी तिथि लगने के कारण दशहरा भी इसी दिन मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को नवमी होने के कारण नवरात्रि व्रत पारण इसी दिन किया जाएगा। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। 

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here