33.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

आज आंध्र के तट से टकराएगा चक्रवात ‘मिचौंग’ |

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात तूफान ‘मिचौंग’ अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मंगलवार को इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावनाएं हैं। मिचौंग का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में देखा जा रहा है। एक दिन पहले ही कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने भी संभावनाएं जता दी हैं कि आने वाले एक-दो दिनों में जमकर बारिश हो सकती है। 

चेन्नई एयरपोर्ट पर बारिश थमी, हालात सुधरने में लगेगा वक्त

चेन्नई एयरपोर्ट से जानकारी सामने आई है कि बारिश रुक गई है और एयरपोर्ट पर जमा पानी घट गया है। फिलहाल किसी तरह का कोई जलभराव  नहीं हैं लेकिन, चारों तरफ कीचड़ फैला हुआ है। जिसे साफ करने के लिए टीम को लगाताय गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सभी एटीएम मशीनें काम कर रही हैं। जल्द ही हवाई क्षेत्र को खोला जाएगा। एयरलाइंस को अपने परिचालन की योजना को आगे बढ़ाने के लिए सूचित किया गया है। फिलहाल चेन्नई एयरपोर्ट पर विभिन्न टर्मिनलों पर लगभग 1500 विमान हैं।

मिचौंग का दिल्ली-एनसीआर पर क्या असर

चक्रवाती तूफान मिचौंग ने चेन्नई में भारी बारिश से तबाही मचा दी है। तमिलनाडू के अलावा आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक करीब चार राज्यों इसका व्यापक असर दिख रहा है। अब मिचौंग दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर 90-100 की स्पीड से टकरा सकता है। मिचौंग का असर राजधानी दिल्ली तक दिखने वाला है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here